सागर बनेगा वॉटर स्पोर्ट्स का हब: लाखा बंजारा झील के किनारे ₹1.15 करोड़ से तैयार हो रहा अत्याधुनिक बोट क्लब

सागर:  शहर की ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील के किनारे संजय ड्राइव पर अत्याधुनिक बोट क्लब का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा लगभग ₹1 करोड़ 15 लाख की लागत से तैयार किए जा रहे इस प्रोजेक्ट का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

सोमवार को शैलेंद्र कुमार जैन ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि भवन का मुख्य ढांचा तैयार हो चुका है और वर्तमान में फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है।बोट क्लब में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए झील में फ्लोटिंग जेटी का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही भवन में अत्याधुनिक जिम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रथम तल पर बटरफ्लाई डिजाइन का आकर्षक शेड बनाया गया है, जहां से पर्यटक झील के सुंदर दृश्य का आनंद ले सकेंगे। प्रतियोगिताओं के दौरान निर्णायकों के बैठने के लिए भी विशेष दीर्घा बनाई गई है।विधायक जैन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य सागर में वॉटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना और स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदार को शेष कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। परियोजना के शुरू होने से शहर में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े – सागर जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान: 58.87% लक्ष्य हासिल

  • sagar-lakha-banjara-lake-boat-club-water-sports-hub-project
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    अनूपपुर पार्षद की अनोखी पहल, प्रदेश टॉपर को भेंट किया टैबलेट

    अनूपपुर: बरगवां नगर परिषद वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन कुमार चीनी ने शिक्षा…

    आगे पढ़ें
    दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग भारत दौरा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के बाद चर्चा तेज

    नई दिल्ली/सियोल: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग इन दिनों भारत के आधिकारिक राजकीय दौरे…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

    सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

    Google ने भारत में 17 लाख एड अकाउंट किए सस्पेंड, 48 करोड़ भ्रामक विज्ञापन हटाए

    Google ने भारत में 17 लाख एड अकाउंट किए सस्पेंड, 48 करोड़ भ्रामक विज्ञापन हटाए

    राघव चड्ढा को केंद्र की Z श्रेणी सुरक्षा, राजनीतिक हलकों में हलचल तेज—दिल्ली और पंजाब में अर्धसैनिक बल तैनात

    राघव चड्ढा को केंद्र की Z श्रेणी सुरक्षा, राजनीतिक हलकों में हलचल तेज—दिल्ली और पंजाब में अर्धसैनिक बल तैनात

    सिडनी ओपेरा हाउस में गूंजा ‘जय श्री राम’; बागेश्वर सरकार को न्यू साउथ वेल्स संसद में मिला अंतरराष्ट्रीय गौरव

    सिडनी ओपेरा हाउस में गूंजा ‘जय श्री राम’; बागेश्वर सरकार को न्यू साउथ वेल्स संसद में मिला अंतरराष्ट्रीय गौरव

    IAS प्रियंक मिश्रा ने संभाली भोपाल की कमान; पदभार ग्रहण करते ही विकास और पारदर्शिता पर दिया जोर

    IAS प्रियंक मिश्रा ने संभाली भोपाल की कमान; पदभार ग्रहण करते ही विकास और पारदर्शिता पर दिया जोर