बुरहानपुर:अस्पताल में लापरवाही पर नहीं होगी बर्दाश्त; अर्चना चिटनिस ने अधिकारियों को दी चेतावनी

बुरहानपुर (मप्र)। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अर्चना चिटनिस ने सोमवार सुबह लगभग 11 बजे जिला अस्पताल बुरहानपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक चिटनिस ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और इकाइयों का दौरा कर मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने उपचार, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई और स्टाफ की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। कुछ मरीजों ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया, जबकि कुछ ने समस्याएं भी बताईं, जिन पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने अस्पताल के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार तथा सिविल सर्जन डॉ. दर्पण टोके से अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों, दवाइयों की आपूर्ति, चिकित्सकीय स्टाफ और उपचार व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

इसके बाद अर्चना चिटनिस ने कलेक्टर कार्यालय में हर्ष सिंह की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अस्पताल से हो रहे मरीजों के रेफरल की नियमित निगरानी, दिन में तीन बार सफाई सुनिश्चित करने, कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट प्रदर्शित करने और मरीजों के लिए पेयजल व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पोस्टमार्टम रूम के पास शेड निर्माण, अस्पताल के दोनों गेट आमजन के लिए खोलने, शौचालयों की मरम्मत, सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित करने और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी करने पर भी जोर दिया। विधायक निधि से प्रदत्त कार्डिएक एम्बुलेंस को रोगी कल्याण समिति के माध्यम से कम शुल्क पर संचालित करने, पांच बेड का आईसीयू शुरू करने और हर माह एक दिन सुपर स्पेशलिस्ट की सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए डायलिसिस की पांच नई मशीनों की मांग रखने के साथ ही मरीजों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने की बात कही गई। साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नेत्र चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और स्टाफ क्वार्टर की स्थिति में सुधार के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एसएनसीयू, प्रसव कक्ष और जनरल वार्ड का भी जायजा लिया गया, जहां साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण और मरीजों की देखभाल पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार, सिविल सर्जन डॉ. दर्पण टोके, संभाजीराव सगरे, आरएमओ भूपेंद्र गौर, धीरज चौहान, डॉ. गौरव धावानी सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।

ये भी पढ़े – ताजबाग-अंसार नगर में विकास कार्यों की शुरुआत, विधायक अर्चना चिटनिस ने किया भूमि पूजन

  • burhanpur-district-hospital-inspection-mla-archana-chitnis
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना