रतलाम पुलिस की पहल, शिकायत निवारण शिविर में कई मामलों का हुआ समाधान

रतलाम: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सीएम हेल्पलाइन और अन्य शिकायतों से जुड़े मामलों में शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।शिविर में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लगभग 58 से अधिक शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। पुलिस अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की, जिससे लोगों को जल्द राहत मिल सके।

शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन की 29 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे शिकायत निवारण शिविर नियमित रूप से आयोजित करने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़े – रतलाम: 24 घंटे में पुलिस ने चाकूबाजी के पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • ratlam-cm-helpline-complaint-camp-sp-amit-kumar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मध्य प्रदेश BJP में बैठकों से सियासी हलचल, राव उदय प्रताप ने अटकलें खारिज कीं

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश बीजेपी में इन दिनों नेताओं…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप