
मैहर/रीवा: मध्यप्रदेश पुलिस के महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देश और रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चला। 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच रीवा ज़ोन के सभी जिलों में कुल 11,132 प्रकरण दर्ज किए गए।
पुलिस ने देशी शराब 33,717.18 लीटर, अंग्रेजी शराब: 22,613.31 लीटर, हाथभट्टी शराब: 25,755.4 लीटर अवैध शराब जप्त की है. पुलिस विभाग द्वारा बताए गए जप्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹3.83 करोड़ है. वहीं साथ ही पुलिस ने 171 दोपहिया वाहन जब्त और 11,333 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
ये भी पढ़े – मैहर: एनजीटी की भोपाल पीठ से उठे गंभीर सवाल, पर्यावरण संरक्षण पर लापरवाही के आरोप
- police-crackdown-illegal-liquor-11132-cases-3-83-crore-seized









