उमरिया: शिक्षकों की ‘शिक्षक स्वाभिमान रैली’ में गरजा विरोध का स्वर

उमरिया/राकेश दर्दवंशी: उमरिया जिले में शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। जिलेभर से बड़ी संख्या में शिक्षक जिला मुख्यालय पहुंचे और “शिक्षक स्वाभिमान रैली” निकालकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। रैली की शुरुआत शहर के प्रमुख स्थान से हुई, जहां से शिक्षक हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।

ये भी पढ़े – उमरिया में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया, गांधी चौक पर फहराया पार्टी ध्वज

पूरे रास्ते शिक्षकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार से जल्द समाधान की मांग की। इस रैली का नेतृत्व संयुक्त अध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने किया। शिक्षकों का कहना था कि बार-बार टीईटी (Teacher Eligibility Test) की अनिवार्यता उनके साथ अन्याय है, इसलिए इसे तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाना चाहिए।

इसके अलावा शिक्षकों ने मांग की कि उनकी सेवा अवधि की गणना नियुक्ति तिथि से की जाए और प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को फिर से लागू किया जाए। रैली के बाद शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों का विस्तार से उल्लेख किया। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। शिक्षकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – उमरिया पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान”- 11 वर्षीय बालक को में 24 घंटे में सुरक्षित बरामद

  • umaria-teachers-protest-rally
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

    डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे