ग्वालियर: बैंक में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के बैग से 1 लाख की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं

ग्वालियर: ग्वालियर में एक रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के बैग से 1 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना बैंक के अंदर हुई, जहां दो संदिग्ध महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मुरार के संकट मोचन नगर निवासी के.एस. श्रीवास्तव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में है। मंगलवार दोपहर वह किसी को भुगतान करने के लिए बैंक से 5 लाख रुपये निकालने पहुंचे थे। बैंक से उन्हें 500-500 रुपये की 10 गड्डियां दी गई थीं, जिन्हें उन्होंने अपने बैग में रख लिया।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की 24 घंटे में गिरफ्तारी

इसके बाद वह पासबुक प्रिंट कराने के लिए प्रिंटिंग मशीन के पास लाइन में खड़े हो गए। इसी दौरान दो महिलाएं उनके पीछे आकर खड़ी हो गईं और भीड़ का फायदा उठाकर उनके बैग से दो गड्डियां यानी करीब 1 लाख रुपये निकालकर फरार हो गईं।घर पहुंचकर जब उन्होंने बैग में पैसे देखे तो दो गड्डियां कम थीं, जिसके बाद उन्हें चोरी का शक हुआ।

इसके बाद वे तुरंत बैंक पहुंचे और बैंक प्रबंधन को पूरी घटना की जानकारी दी। बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखने पर पासबुक प्रिंटिंग मशीन के पास दो महिलाएं उनके पीछे खड़ी दिखाई दीं, जिन्हें संदिग्ध माना जा रहा है।पीड़ित ने इस संबंध में मुरार थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़े – गलती से भाई की जगह पड़ोसी की कार में लगाई आग: ग्वालियर में CCTV ने खोली साजिश की पोल

  • gwalior-bank-retired-deputy-collector-theft-cctv-suspects
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    छतरपुर जनसुनवाई में कलेक्टर पार्थ जैसवाल की संवेदनशील पहल, 130 आवेदनों पर सुनवाई के साथ कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निराकरण

    छतरपुर: जिला पंचायत में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई संवेदनाओं…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MPJAP महाघोटाला: 100 करोड़ के भ्रष्टाचार और अपात्र नियुक्ति के घेरे में डॉ. धीरेंद्र पांडेय, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को बाँटी रेवड़ियाँ

    MPJAP महाघोटाला: 100 करोड़ के भ्रष्टाचार और अपात्र नियुक्ति के घेरे में डॉ. धीरेंद्र पांडेय, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को बाँटी रेवड़ियाँ

    ACS मैडम नाराज: सीनियर IPS के कारण सुप्रीम कोर्ट की फटकार

    ACS मैडम नाराज: सीनियर IPS के कारण सुप्रीम कोर्ट की फटकार

    भाजपा के प्रति विद्रोह या विकास के रोड़े? अमरपाटन के पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के ‘धरना पॉलिटिक्स’ से डरी मोहन सरकार!

    भाजपा के प्रति विद्रोह या विकास के रोड़े? अमरपाटन के पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के ‘धरना पॉलिटिक्स’ से डरी मोहन सरकार!

    गुरुग्राम से नोएडा सिर्फ 15 मिनट में: भारत में Air Taxi सेवा की बड़ी तैयारी

    गुरुग्राम से नोएडा सिर्फ 15 मिनट में: भारत में Air Taxi सेवा की बड़ी तैयारी

    सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

    सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’