अनूपपुर: बरगवां-अमलाई नगर परिषद के उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, विकास और समस्याओं पर चर्चा

अनूपपुर: अनूपपुर जिले की बरगवां-अमलाई नगर परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. राज तिवारी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से सौजन्य भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को उठाया। इस दौरान डॉ. तिवारी ने मुख्यमंत्री को आगामी दिनों में आयोजित होने वाली स्वर्गीय माथुर जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना का मुद्दा उठाया

मुलाकात के दौरान डॉ. तिवारी ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वंचित रह रहे पात्र हितग्राहियों का मामला प्रमुखता से रखा। उन्होंने बताया कि भूमि पट्टा और भू-अभिलेख जैसी कड़ी शर्तों के कारण नगर परिषद क्षेत्र के कई पात्र नागरिक योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से नियमों में आवश्यक शिथिलता देने का आग्रह किया, ताकि जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ मिल सके और उनका पक्का मकान का सपना पूरा हो सके।

ये भी पढ़े – अनूपपुर: कोतमा वन परिक्षेत्र में अवैध कोयला खनन से पर्यावरण और प्रशासनिक जवाबदेही पर संकट।  

‘देवहरा’ नाम जोड़ने की मांग

डॉ. तिवारी ने नगर परिषद के नाम से जुड़े एक भावनात्मक मुद्दे को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि नगर परिषद का गठन पहले देवहरा और बरगवां पंचायतों को मिलाकर किया गया था, लेकिन वर्तमान में परिषद के आधिकारिक नाम से “देवहरा” शब्द हटा दिया गया है। उन्होंने मांग की कि परिषद के नाम में फिर से “देवहरा” जोड़ा जाए, ताकि क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान बरकरार रह सके।

डॉ. राज तिवारी ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे। उनका कहना है कि यदि शासन स्तर पर इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाता है तो नगर परिषद क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

ये भी पढ़े –  अनूपपुर: कोतमा में अग्रवाल लॉज गिरने की घटना पर प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल

  • anuppur-nagar-parishad-vice-chairman-meets-chief-minister-development-issues
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना