सागर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सागर: सागर जिले के गोपालगंज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल को तिली अस्पताल की पार्किंग से फरियादी संतोष कुशवाहा की पैशन प्लस (MP 04 NR 1447) मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस संबंध में गोपालगंज थाने में अपराध क्रमांक 167/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही की पहचान की। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोवर्धन मंदिर ग्राउंड के पास घेराबंदी कर 8 अप्रैल को आरोपी राजेन्द्र उर्फ शैतान यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली है। उसके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीरज जैन और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – सागर में ‘मुस्कान अभियान’ की सफलता: तीन अपहृत नाबालिग सकुशल बरामद

  • sagar-police-bike-theft-resolved-24-hours-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर बोले सीएम मोहन यादव, ‘प्रधान सेवक’ के रूप में देश को दी नई दिशा

    भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार में 12…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे