सागर जिला: बिलहरा नगर परिषद के नवनियुक्त एल्डरमेन ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से की सौजन्य भेंट

सागर : सागर जिले की बिलहरा नगर परिषद के नवनियुक्त एल्डरमेन ने मध्यप्रदेश सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से उनके निवास मातेश्वरी पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस दौरान एल्डरमेन ने मंत्री राजपूत का पुष्पमालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सभी नवनियुक्त एल्डरमेन को उनके दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। मंत्री राजपूत ने विश्वास जताया कि सभी एल्डरमेन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ नगर परिषद बिलहरा में विकास, स्वच्छता, जनसेवा और जनहित से जुड़े कार्यों को गति देंगे। उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है।

सरकार का उद्देश्य हर नगर और गांव को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त बनाना है। इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने सभी एल्डरमेन के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर नगर परिषद बिलहरा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम में एल्डरमेन मनीष गर्ग, राजू पटैल, पुष्पेंद्र ठाकुर, हीरालाल अहिरवार के साथ मंडल अध्यक्ष संतोष पटैल, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश चढ़ार, पार्षदगण और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – सागर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

  • sagar-district-bilhera-civic-council-newly-appointed-aldermen-meet-minister-govind-singh-rajput
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आचरण निंदनीय, लेकिन जमानत नियम: सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता के दोनों आरोपी छात्रों को मिली जमानत

    सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान अभद्र व्यवहार और…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू