बड़वानीछ शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में शिक्षकों का विशाल प्रदर्शन

बड़वानी: बड़वानी में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने बुधवार को बड़ा प्रदर्शन किया। सैकड़ों शिक्षकों ने श्रीराम चौराहा से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट बड़वानी पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।शिक्षकों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद DPI भोपाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर जारी आदेश से प्रदेश के हजारों शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बन गई है। इसी के विरोध में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले यह रैली निकाली गई।

अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि मध्यप्रदेश सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर करे। उनका कहना है कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों की योग्यता और अनुभव पर इस प्रकार सवाल उठाना उचित नहीं है।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने शासन से मांग की कि TET परीक्षा को अनिवार्य करने के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए, ताकि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के हितों की रक्षा हो सके।

संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़े – बड़वानी: ब्लड बैंक में स्टाफ की कमी, 24 घंटे की ड्यूटी में दबाव

  • barwani-teachers-protest-eligibility-exam
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना