सागर मंडी में गेहूं न बिकने पर किसानों का प्रदर्शन; कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संभाला मोर्चा

सागर/ मनीष चौबे: मध्यप्रदेश के सागर में सरकारी स्तर पर गेहूं खरीदी शुरू न होने से नाराज किसानों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों किसानों ने सागर-बीना रोड स्थित कृषि उपज मंडी के बाहर चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मौके पर पहुंचे और किसानों के समर्थन में प्रशासन पर निशाना साधा।

सागर में क्यों उग्र हुए किसान?

सागर मंडी में किसानों का आरोप है कि राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार आज से गेहूं की खरीदी और तुलाई शुरू होनी थी। हालांकि, हम्मालों की हड़ताल के कारण मंडी में काम ठप पड़ा है।

किसान फसलों को लेकर चिंतित

किसानो की फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी है और मौसम के बदलते मिजाज से फसल खराब होने का डर भी है। सागर के प्रशासन की लापरवाही के कारण घंटों इंतजार के बाद भी कोई समस्या को कोई समाधान नहीं निकला। इस बीच, चक्काजाम के दौरान किसानों ने एम्बुलेंस और आपातकालीन वाहनों के लिए तुरंत रास्ता छोड़कर संवेदनशीलता दिखाई।

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया हस्तक्षेप

सागर- खुरई रोड पर किसानों द्वारा रोके जाने के बाद जीतू पटवारी ने मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। मंडी परिसर के हालात देखकर उन्होंने सागर कलेक्टर संदीप जीआर से फोन पर तीखी बात की। पटवारी ने कलेक्टर से कहा कि किसानों को परेशान करना बंद कर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

मीडिया से बातचीत में पटवारी ने कहा, “सरकार किसानों के मुद्दों पर गंभीर नहीं है। किसान अपनी उपज बेचने के लिए सड़कों पर धक्के खा रहे हैं।”

कांग्रेस का सरकार पर तंज

पीसीसी चीफ ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हम्मालों की समस्या जल्द नहीं सुलझी, तो कांग्रेस प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसान विरोधी नीतियों का आरोप लगाया।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

जीतू पटवारी के हस्तक्षेप और किसानों के दबाव के बाद जिला प्रशासन और मंडी बोर्ड हरकत में आए हैं। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि हम्मालों से बातचीत कर तुलाई की प्रक्रिया जल्द बहाल की जाएगी।

  • sagar-mandi-farmers-protest-wheat-sale-congress-chief-jitu-patwari
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना