रायसेन में गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: पुलिस की तेज छापेमारी में 3 आरोपी गिरफ्तार

रायसेन: रायसेन जिले में अवैध गतिविधियों एवं नशीले पदार्थों पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता के सख्त निर्देशों के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे और एसडीओपी औबेदुल्लागंज श्रीमती शीला सुराणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौहरगंज उप निरीक्षक विनोद परमार और उनकी टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

यह घटना 7 अप्रैल की है दोपहर के समय, औबेदुल्लागंज-गौहरगंज हाईवे पर चार युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दिये। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो व्यक्तियों को मौके पर पकड़ा, जिनके पास से पन्नी में छिपाकर रखा गया 06 किलो 565 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹60,000 आंकी गई है। पूछताछ के दौरान एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। आरोपियों ने बताया कि यह मादक पदार्थ उड़ीसा से लाया गया था।

गिरफ्तार हुए आरोपी में सुजीत यादव 42 वर्ष, रितेश रोहर 33 वर्ष, रितिक लोवंशी 19 वर्ष जिसमे सुजीत यादव के खिलाफ पहले से ही मारपीट, दुर्घटना एवं अवैध शराब के मामले कई थानों में दर्ज हैं।

रायसेन पुलिस ने जप्त हुए माल की जानकारी देते हुए बताया की ₹60,000 रुपये का 06 किलो 565 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे की जब्ती की है।

इस कार्यवाही में उप निरीक्षक विनोद परमार, सहायक उप निरीक्षक रमेश इवने, प्रधान आरक्षक विनय दुबे, दुर्गेश सिंह राजपूत, धर्मेंद्र परमार, आरक्षक नीरज धुर्वे, प्रवीण सिंह एवं संजीव ब्रह्मवंशी का विशेष योगदान रहा। रायसेन पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और बल मिलेगा।

  • raisen-police-marijuana-traffickers-raid-arrests
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना