IPL सट्टेबाजी का महाखुलासा: प्रतापगढ़ पुलिस ने 12.75 करोड़ का हिसाब पकड़ा, नीमच कनेक्शन के साथ 6 गिरफ्तार

नीमच/अफज़ल कुरेशी: प्रतापगढ़ पुलिस ने IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एक ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 12.75 करोड़ रुपये का हिसाब जब्त किया है। इनमें नीमच से जुड़े युवकों सहित विभिन्न राज्यों के आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने फार्महाउस पर छापा मारकर करोड़ों रुपये के ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टे का हिसाब, लैपटॉप, मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जौधा एवं पुलिस उप अधीक्षक गजेन्द्र सिंह राव के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी जिस पर नीमच पुलिस ने फार्महाउस में दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लिया।

8 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि प्रतापगढ़ कस्बे में सर्वोदय स्कूल के पास स्थित एक फार्महाउस में IPL क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर थानाधिकारी हथुनिया राहुल गोयल प्रशिक्षु RPS के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस टीम को फार्महाउस के पहली मंजिल पर बने बड़े हॉल में 6 युवक लैपटॉप और मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा चलाते मिले। पुलिस को देखकर सभी आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी

पकड़े गए आरोपियों में हर्षवर्धन अग्रवाल, प्रिंस कुमार,लखपत विश्नोई, पुरुषोत्तम रेगर, हरमन सिंह, रामबाबु मुखिया को गिरफ्तार किया ,यह सभी आरोपी IPL का ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे, इनमे मध्यप्रदेश के 2 , राजस्थान के 2 , बिहार और पंजाब के 1 आरोपी शामिल है।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा संचालन

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले 8–10 दिनों से संगठित रूप से IPL 20-20 क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। Star66-co वेबसाइट और Diamondexch.com प्लेटफॉर्म का उपयोग कर Star & 777, Lotus और 247 जैसे पैनल पर आईडी बनाकर ग्राहकों को सट्टा लगवाया जा रहा था।

ग्राहकों को आईडी-पासवर्ड देकर टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से पेमेंट के स्क्रीनशॉट मंगवाए जाते थे। जीतने पर फोनपे और अन्य डिजिटल माध्यमों से तुरंत भुगतान किया जाता था। सट्टे की मॉनिटरिंग अंकित डोशी नामक व्यक्ति द्वारा दूर से CCTV लाइव फीड के जरिए की जा रही थी, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस द्वारा जब्त किया गया सामान

आरोपियों के पास से 6 लैपटॉप, 38 मोबाइल फोन (Samsung, OnePlus, Vivo, Oppo, Redmi, iPhone सहित), 48 सिम कार्ड, CCTV कैमरा, वाई-फाई डिवाइस, सट्टा हिसाब से भरी 5 डायरियां और 1 रजिस्टर मिला है।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ की 24 अक्टूबर से 8 अप्रैल तक कुल 12 करोड़ 54 लाख 45 हजार 217 रुपये का ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टे का हिसाब मिला। वहीं, 8 अप्रैल को ही 11 लाख रुपये की ऑनलाइन प्राप्ति और 8.26 लाख रुपये की जावक राशि दर्ज पाई गई।

आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 61(2), 112(2) BNS 2023, 13 RPGO Act एवं 66D IT Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य संचालक की तलाश में जुटी है।

  • pratapgarh-police-ipl-betting-bust-6-arrested-neemuch-connection
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना