अपहरण की कोशिश नाकाम; ग्वालियर में कार सवारों से भिड़ गई स्कूली छात्रा, हिम्मत दिखाकर खुद को बचाया।

ग्वालियर/शाहनवाज़ खान: शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक स्कूली छात्रा की दिनदहाड़े किडनैपिंग का प्रयास किया गया। घटना तब हुई जब छात्रा स्कूल बस से उतरकर अपने घर की ओर जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार, एक सफेद रंग की कार में सवार कुछ अज्ञात लोगों ने छात्रा को दो बार कार में बैठाने का प्रयास किया। हालांकि, छात्रा की सतर्कता और साहस के चलते वे अपने प्रयास में सफल नहीं हो सके। डर के मारे छात्रा ने घर की ओर दौड़ लगाई, जिससे अपहरणकर्ता मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर छात्रा के परिजनों ने बहोड़ापुर थाने में अज्ञात कार सवारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध सफेद कार (MP07-4561) के फुटेज मिले हैं, जिसमें अपहरण की कोशिश होती देखी गई है।

ग्वालियर केअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज करने का आश्वासन दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वे घटना सुलक्षा लेंगे और दोषियों को कानून के शिकंजे में लाएंगे।

  • gwalior-student-foils-kidnapping-attempt-escapes-car-attack
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना