जावरा में रजिस्ट्री पर रोक से बढ़ा आक्रोश, जन संघर्ष समिति ने आंदोलन का किया ऐलान

रतलाम: जावरा क्षेत्र में भूतेड़ा से जोयो तिराहे तक करीब डेढ़ साल से जमीन की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। धारा 11 के प्रकाशन के बाद से रजिस्ट्री पर प्रतिबंध जारी है, जिससे प्रभावित लोग परेशान हैं।

स्थानीय विधायक द्वारा भी कलेक्टर को पत्र लिखकर एलाइनमेंट निरस्त होने के बाद रोक हटाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जन संघर्ष समिति ने भी विभिन्न स्तरों पर पत्राचार कर अपनी समस्या रखी, लेकिन समाधान नहीं निकला।इसी के विरोध में समिति ने एसडीएम कार्यालय (बस स्टैंड) पर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। समिति के सदस्यों ने प्रभावित लोगों से अपील की है कि वे सुबह 11:30 बजे पहुंचकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराएं।

समिति का कहना है कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन जब तक रजिस्ट्री पर लगी रोक नहीं हटाई जाती, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे। इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में लगातार असंतोष बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़े – रतलाम में साइबर फ्रॉड का खुलासा, म्यूल अकाउंट मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

  • ratlam-jansangharsh-samiti-registry-ban-protest-announcement
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    स्वच्छता से संवाद तक: खजुराहो में भाजपा का ग्राउंड कनेक्शन अभियान तेज

    खजुराहो: मंडल स्तर पर भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियां इन दिनों तेजी से बढ़ रही हैं। मंडल…

    आगे पढ़ें
    सिंगरौली में शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने पटवारी पर मिलीभगत का लगाया गंभीर आरोप

    सिंगरौली: ग्राम बिहरा में शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

    सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

    Google ने भारत में 17 लाख एड अकाउंट किए सस्पेंड, 48 करोड़ भ्रामक विज्ञापन हटाए

    Google ने भारत में 17 लाख एड अकाउंट किए सस्पेंड, 48 करोड़ भ्रामक विज्ञापन हटाए

    राघव चड्ढा को केंद्र की Z श्रेणी सुरक्षा, राजनीतिक हलकों में हलचल तेज—दिल्ली और पंजाब में अर्धसैनिक बल तैनात

    राघव चड्ढा को केंद्र की Z श्रेणी सुरक्षा, राजनीतिक हलकों में हलचल तेज—दिल्ली और पंजाब में अर्धसैनिक बल तैनात

    सिडनी ओपेरा हाउस में गूंजा ‘जय श्री राम’; बागेश्वर सरकार को न्यू साउथ वेल्स संसद में मिला अंतरराष्ट्रीय गौरव

    सिडनी ओपेरा हाउस में गूंजा ‘जय श्री राम’; बागेश्वर सरकार को न्यू साउथ वेल्स संसद में मिला अंतरराष्ट्रीय गौरव

    IAS प्रियंक मिश्रा ने संभाली भोपाल की कमान; पदभार ग्रहण करते ही विकास और पारदर्शिता पर दिया जोर

    IAS प्रियंक मिश्रा ने संभाली भोपाल की कमान; पदभार ग्रहण करते ही विकास और पारदर्शिता पर दिया जोर