डबरा: बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में उमड़ेगी संगत, अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ होगा विशेष समागम

डबरा/भरत रावत: डबरा शहर में बैसाखी पर्व और खालसा दिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा कमेटी प्रबंधन द्वारा विशेष धार्मिक तैयारियां कर ली गई हैं। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव जी (स्टेशन रोड) में 14 अप्रैल को भव्य गुरमत समागम और अमृत संचार का आयोजन किया जाएगा। इसमें दूर-दराज से संगत के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान अखंड पाठ साहिब, कीर्तन दरबार और अमृत संचार जैसे पवित्र आयोजन होंगे, जिनमें सिख धर्म की परंपराओं और गुरु महिमा का विस्तार से बखान किया जाएगा।

गुरुद्वारा साहिब डबरा हरजिंदर सिंह भाई ने ब्रांडवाणी को बताया की 12 अप्रैल रविवार प्रातः 9 बजे से श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ हुआ, जिसका समापन 14 अप्रैल मंगलवार को सुबह 10 बजे भोग के साथ होगा। मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक भव्य कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजूरी रागी जत्था द्वारा गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। डबरा की पुलिस प्रशासन भी इस आयोजन में अपनी निगरानी बनाये रखेगी।

इस आयोजन में दिल्ली के गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से पधारे हेड ग्रंथी एवं कथावाचक ज्ञानी अंग्रेज सिंह विशेष रूप से संगत को गुरु की महिमा का बखान करेंगे। इस आयोजन में अमृत संचार का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें शामिल होने के लिए संगत को 14 अप्रैल को सुबह 7 बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचने की अपील की गई है।डबरा में गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा पंज ककार गुरुद्वारा साहिब से ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस पूरे आयोजन के दौरान गुरु का अटूट लंगर भी चलता रहेगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। आयोजन समिति ने संगत से समय पर पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

  • dabra-gurudwara-sahib-baisakhi-celebration-akhand-path
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना