सहारनपुर में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

सहारनपुर/ मनिषा गुप्ता :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहारनपुर में रोड शो जोरदार अंदाज में शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जगह-जगह प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया और सड़कों पर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी । इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।

इस दौरे के दौरान प्रधान मंत्री बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाएगा, जिससे लोगों का समय बचेगा और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। इसके शुरू होने से रोजगार, पर्यटन और व्यापार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है । इस परियोजना को भारत की महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं में माना जा रहा है।

हालांकि, इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। इंडियन नेशनल कांग्रेस ने मांग की है कि इस एक्सप्रेसवे का नाम बी . आर . अंबेडकर के नाम पर रखा जाए। उनका का कहना है कि बाबा साहब का देश के निर्माण कार्य में बड़ा योगदान रहा है, इसलिए इस परियोजना को उनके नाम से जोड़ा जाना चाहिए।

आने वाले समय में इस पर और बहस देखने को मिल सकती है, क्योंकि इस मुद्दे को लेकर सियासत गरमा गई है । वहीं, आम जनता की नजर इस बात पर है कि यह एक्सप्रेसवे उनके जीवन को कितना आसान बनाता है और क्षेत्र के विकास में कितना योगदान देता है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे को आगामी चुनावों के लिहाज़ से भी काफ़ी महत्वपूर्ण माना जा रहा है ।

  • pm-modi-saharanpur-roadshow-expressway-inauguration
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    जमीन से जुड़ेगा कांग्रेस का संगठन, इंदिरा भवन में MP के जिला प्रभारियों की बैठक

    दिल्ली/ शेख़ सिकंदर: नई दिल्ली के इंदिरा भवन में…

    हरियाणा BJP में बड़ा फेरबदल: स्मृति ईरानी को मिली कमान, संजय भाटिया समेत कई नेताओं को नई जिम्मेदारी

    BJP ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना