आईजी गौरव राजपूत की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात तस्कर जस्सा पुणे से गिरफ्तार, नशा माफिया पर कसा शिकंजा

 

मैहर। नशे के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार कुख्यात तस्कर जस्सा को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विंध्य क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार का बड़ा नाम माना जाता रहा है।पुलिस के अनुसार, जस्सा लगातार ठिकाने बदलकर कानून से बचता रहा और अलग-अलग शहरों से अपने नेटवर्क के जरिए अवैध कारोबार संचालित कर रहा था। रणनीतिक कार्रवाई के तहत उसे पुणे से गिरफ्तार किया गया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व आईजी गौरव राजपूत ने किया। उनके निर्देशन में चल रही मुहिम ने नशा माफियाओं पर सख्त प्रहार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। आईजी राजपूत ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और एक-एक कर सभी तस्करों को कानून के शिकंजे में लिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की सख्ती की सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसे सुरक्षित और स्वस्थ समाज की दिशा में अहम कदम बताया है।

  • Gourav_rajput_taskar_pune_giraftari_mafiya
  • Shree Vishwakarma

    Shree Vishwakarma

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना