सप्लीमेंट्री आने से आहत 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, बीना के किररोद गांव में शोक का माहौल

बीना (सागर)।
मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना तहसील ग्राम किररोद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 12वीं कक्षा के एक छात्र ने परीक्षा परिणाम के तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय भविष्य तिवारी, पिता मनोज तिवारी, बीना के एक्सीलेंस स्कूल का छात्र था। हाल ही में घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में उसे एक विषय में सप्लीमेंट्री आई थी। बताया जा रहा है कि रिजल्ट आने के बाद से ही वह मानसिक तनाव में था और काफी चुप रहने लगा था।

परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात भविष्य ने सामान्य रूप से खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात करीब 3:30 बजे जब परिवार के लोगों की नींद खुली, तो उन्होंने उसे कमरे में फंदे से लटका पाया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भविष्य अपने परिवार का बड़ा बेटा था। उसके पिता किररोद बायपास रोड पर किराना, लोहा और सीमेंट का व्यवसाय करते हैं। बेटे की असामयिक मौत से परिवार सदमे में है और गांव में भी गम का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, परिजनों व साथियों से पूछताछ जारी है ।

परीक्षा का परिणाम जीवन का अंतिम सत्य नहीं होता। यदि कोई छात्र या व्यक्ति तनाव में है, तो उसे अकेला न छोड़ें और तुरंत परिजनों या विशेषज्ञ से मदद लें। जीवन अनमोल है।

  • supplimentry-student-sucide-bina-kirrod-village-stress-sagar-mp
Shree Vishwakarma

Shree Vishwakarma

Related Posts

बुहरानपुर/नेपानगर में 250 परिवारों पर बेघर होने का खतरा, रेलवे नोटिस से हड़कंप

बुरहानपुर: नेपानगर क्षेत्र में रेलवे लाइन विस्तार परियोजना के…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MPJAP महाघोटाला: 100 करोड़ के भ्रष्टाचार और अपात्र नियुक्ति के घेरे में डॉ. धीरेंद्र पांडेय, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को बाँटी रेवड़ियाँ

MPJAP महाघोटाला: 100 करोड़ के भ्रष्टाचार और अपात्र नियुक्ति के घेरे में डॉ. धीरेंद्र पांडेय, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को बाँटी रेवड़ियाँ

ACS मैडम नाराज: सीनियर IPS के कारण सुप्रीम कोर्ट की फटकार

ACS मैडम नाराज: सीनियर IPS के कारण सुप्रीम कोर्ट की फटकार

भाजपा के प्रति विद्रोह या विकास के रोड़े? अमरपाटन के पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के ‘धरना पॉलिटिक्स’ से डरी मोहन सरकार!

भाजपा के प्रति विद्रोह या विकास के रोड़े? अमरपाटन के पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के ‘धरना पॉलिटिक्स’ से डरी मोहन सरकार!

गुरुग्राम से नोएडा सिर्फ 15 मिनट में: भारत में Air Taxi सेवा की बड़ी तैयारी

गुरुग्राम से नोएडा सिर्फ 15 मिनट में: भारत में Air Taxi सेवा की बड़ी तैयारी

सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’