इंदौर में 12-13 जून को BRICS देशों का महाकुंभ; 11 देशों के कृषि मंत्री होंगे शामिल, शिवराज सिंह चौहान ने दिए संकेत

दिल्ली/इंदौर: ब्रांडवाणी समाचार को सूत्रों से मिली जानकरी से पता चला है की इंदौर में एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बैठक आयोजित होने जा रही है, जिसमें BRICS समूह के 11 देशों के कृषि मंत्री शामिल होंगे। भारत 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, और इसके अंतर्गत कृषि क्षेत्र से संबंधित एक बड़ी बैठक 12 और 13 जून को इंदौर में होगी।

यह बैठक इंदौर शहर के सुप्रसिद्ध ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जा सकती है। जहां कृषि से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है।

BRICS समूह में विश्व की 45% आबादी और 28% वैश्विक अर्थव्यवस्था शामिल है। ‘रेजिलिएंस, इनोवेशन, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण’। 9 से 11 जून तक अफसरों के बीच चर्चा और 12-13 जून को कृषि मंत्रियों की बैठक।

BRICS के संस्थापक सदस्य में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका। 2024-25 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया को सदस्यता दी गई थी।

शिवराज सिंह चौहान ने किया इंदौर का चयन

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बैठक के लिए इंदौर का चयन किया। यह निर्णय दिल्ली में एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।

संभावित स्थल के रूप में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर विचार किया जा रहा है, जहां पहले भी अप्रवासी भारतीय सम्मेलन, G-20 और यूरेशियन समिट जैसी सफल बैठकें हो चुकी हैं। यह बैठक कृषि क्षेत्र में सहयोग और विकास के नए अवसरों को खोलने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।

  • indore-brics-agriculture-ministers-meeting-shivraj-chouhan
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गुजरात में 1870 करोड़ के फर्जी राजनीतिक चंदे का खेल: तीन दलों पर FIR, सरकारी खजाने को 560 करोड़ का चूना

    गुजरात में राजनीतिक चंदे की आड़ में कथित बड़े…

    LPU में बवाल के बाद बड़ा फैसला: 10 दिन बंद रहेंगी कक्षाएं, वॉकी टॉकी और हथियार समेत 5 गिरफ्तार

    पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना