
भोपाल: मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 13 अधिकारियों को जल्द ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) संवर्ग में पदोन्नति मिलने वाली है। नियमों के मुताबिक 13 रिक्त पदों के लिए 39 अधिकारियों के नामों को ‘जोन ऑफ कंसिडरेशन’ (एक पद पर तीन नाम) में रखा गया है। राप्रसे संघ के कड़े विरोध के चलते इस बार भी गैर-राप्रसे (Non-SAS) अधिकारियों को पदोन्नति की प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।
मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की इस पदोन्नति की दौड़ में सबसे पहले डॉ. इच्छित गढ़पाले, जयेंद्र कुमार विजयावत, एकता जायसवाल, संदीप सोनी और इला तिवारी सहित 39 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस पदोन्नति का प्रस्ताव पूर्ण रूप से तैयार कर लिया है। जिसको अब विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में इन राज्य प्रशासनिक अधिकारियो के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। जिसमें से इन 39 अधिकारियों को आईएएस बनने का अवसर मिलेगा।
IAS अवार्ड के लिए होने वाली DPC में जिन 39 नामों पर विचान मंथन होगा वो इस तरह से हैं
डॉ. इच्छित गढ़पाले, जयेंद्र कुमार विजयावत, डॉ. अभय सिंह खरारी, रजनीश कसेरा, एकता जायसवाल, हृदयेश कुमार श्रीवास्तव, लता शरणागत, महीप किशोर तेजस्वी, मिलिंद नागदेवे, राजकुमार खत्री, कृष्ण कुमार रावत, प्रियंका गोयल, अभिषेक दुबे, नरोत्तम प्रसाद भार्गव, निधि सिंह राजपूत, निमिषा जायसवाल, संदीप सोनी, रिंकेश वैश्य, माया अवस्थी, भूपेंद्र कुमार गोयल, मनोज मालवीय, कमल चंद्र नगर, मिनिषा पांडेय, इला तिवारी, सपना एम. लोवंशी, नीता राठौर, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, रानी पासी, रंजना देवड़ा, माधवी नागेंद्र, वर्षा सोलंकी,विवेक कुमार रघुवंशी, प्रदीप जैन, अखिलेश कुमार जैन, विशाल चौहान, मेहताब सिंह गुर्जर, अतेंद्र सिंह गुर्जर सुरभि तिवारी,वंदना मेहरा का नाम शामिल है।
- Administrative-surgery-in-MP-13-RPSC-officers-to-become-IAS-names-to-be-finalized-in-DPC-meeting










