जमीन से जुड़ेगा कांग्रेस का संगठन, इंदिरा भवन में MP के जिला प्रभारियों की बैठक

दिल्ली/ शेख़ सिकंदर: नई दिल्ली के इंदिरा भवन में मध्य प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारियों की अहम बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने संगठन को बूथ और जमीनी स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद रखने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए। बैठक में रीवा जिला ग्रामीण प्रभारी अशरफ़ मंसूरी से भी उन्होंने विशेष चर्चा की।

संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श

मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। इसी सिलसिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के नेतृत्व में नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मध्य प्रदेश के प्रभारी आबिद कागज़ी और सह-प्रभारी लियाकत अली गद्दी की भी विशेष मौजूदगी रही। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे प्रभारियों ने संगठन सृजन और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक में इमरान प्रतापगढ़ी ने जिला प्रभारियों को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखने और संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती केवल पदाधिकारियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसका प्रभाव बूथ और गांव स्तर तक दिखाई देना चाहिए। कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और निरंतर संवाद को संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया तथा उन्हें पूरी मजबूती के साथ संगठन के लिए काम करने का आह्वान किया।

अशरफ़ मंसूरी से हुई विशेष चर्चा

बैठक के दौरान जबलपुर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं रीवा जिला ग्रामीण प्रभारी अशरफ़ मंसूरी से इमरान प्रतापगढ़ी ने विशेष रूप से चर्चा की।

इस दौरान अशरफ़ मंसूरी ने उन्हें जबलपुर और रीवा के मौजूदा राजनीतिक एवं संगठनात्मक हालात की जानकारी दी। साथ ही अल्पसंख्यक विभाग से जुड़े मुद्दों और कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

मंसूरी ने संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखा। दोनों के बीच संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा कार्यकर्ताओं को बेहतर तरीके से जोड़ने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

भेड़ाघाट की स्मृति-चिह्न देकर किया सम्मान

बैठक के दौरान मध्य प्रदेश से पहुंचे कांग्रेस नेताओं और जिला प्रभारियों ने इमरान प्रतापगढ़ी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें जबलपुर के प्रसिद्ध भेड़ाघाट की स्मृति-चिह्न भेंट की गई।

इसके साथ ही नेताओं ने उन्हें मोतियों का हार पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और साफा बांधकर सम्मानित किया। इस दौरान मध्य प्रदेश से पहुंचे कांग्रेस नेताओं के बीच संगठनात्मक मुद्दों को लेकर भी चर्चा होती रही।

बैठक में मऊगंज जिला प्रभारी हाजी सलीम खान, कटनी जिला प्रभारी अकबर खान, कटनी जिला ग्रामीण प्रभारी हसीब खान, उमरिया जिला प्रभारी खुर्शीदा अंसारी और रीवा जिला ग्रामीण प्रभारी अशरफ़ मंसूरी सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कांग्रेस नेता एवं जिला प्रभारी मौजूद रहे।

बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में काम करने की बात कही।

 

  • mp-congress-district-incharges-meeting-indira-bhawan-imran-pratapgarhi
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना