दमोह में गौशालाओं की व्यवस्थाओं पर कलेक्टर की नजर, चारा-पानी और उपचार व्यवस्था सुधारने के निर्देश

दमोह: कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव ने रविवार को जिले की विभिन्न गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जहां बेहतर संचालन करने वाली गौशालाओं की सराहना की गई, वहीं लापरवाही मिलने पर संबंधित संस्थाओं को बदलने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने मारुताल क्षेत्र में वैष्णवी निःस्वार्थ गौसेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को सराहा। इसके अलावा आसपास की अन्य गौशालाओं का भी निरीक्षण किया गया। कुछ स्थानों पर गौशालाएं बंद मिलीं, जिस पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि गौशालाओं में गौवंश के लिए चारा, पानी, छाया और उपचार की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी गौशालाओं का सुव्यवस्थित संचालन प्राथमिकता के साथ किया जाए।

निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने सुबह 11 बजे मीडिया को पूरी कार्रवाई की जानकारी दी।

ये भी पढ़े – दमोह के 13 छात्र प्रदेश की मेरिट लिस्ट में शामिल; 10वीं में 8 और 12वीं में 5 छात्रों ने रचा इतिहास, जिला शिक्षा अधिकारी ने दी बधाई

  • damoh-collector-inspection-gaushalas-action-on-negligence-instructions-issued
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

    डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे