दिल्ली में हाई-प्रोफाइल डिप्लोमैटिक मूव! भारत–कोरिया रिश्तों में नया चैप्टर शुरू; राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

सियोल/दिल्ली:  भारत के राष्ट्रपति भवन में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग का औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग और उनकी पत्नी किम हे क्यांग उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्रपति भवन में राजकीय शिष्टाचार के साथ अतिथि का स्वागत किया गया।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने हैदराबाद हाउस परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत परिसर में एक पौधा भी रोपित किया, जिसे पर्यावरण सहयोग के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार दर्ज किए। यह दौरा भारत और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ते रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसी क्रम में हैदराबाद हाउस में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता (Delegation-Level Talks) भी आयोजित की गई, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों, आर्थिक सहयोग, निवेश, तकनीक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़े – दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग भारत दौरा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के बाद चर्चा तेज

  • india-south-korea-relations-lee-jae-myung-visit-delhi-high-level-talks
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    संसद हंगामे पर कंगना रनौत का विपक्ष पर हमला: ‘सदन नहीं चलने देना चाहता विपक्ष’, Gen-Z प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर भी जताई नाराजगी

    नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान जंतर-मंतर…

    आगे पढ़ें
    2027 चुनाव से पहले बीजेपी के लिए ब्राह्मण वोट बैंक बना चुनौती? राजनीतिक समीकरणों पर बढ़ी चर्चा

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया