गर्मी का ‘महा-अलर्ट’; MP, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में पारा 45°C के पार

दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इस सप्ताह 20-26 अप्रैल 2026 के लिए दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में भीषण लू हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। जिसमें पारा 45°C तक पहुँचने के आसार हैं। जिसके चलते मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है

दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 40.1°C दर्ज किया गया है। बुधवार से शुक्रवार तक येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहाँ पारा 43°C तक जा सकता है।

मध्य प्रदेश में पारा 45°C के पार

मध्य प्रदेश के लिए यह सप्ताह काफी कठिन रहने वाला है। एमपी के कई जिलों में तापमान 42°C को पार कर गया है। इस हफ्ते ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड संभागों में पारा 44°C-45°C तक पहुँचने की संभावना है। जिससे मौसम विभाग ने “येलो अलर्ट” जारी किया है।

अगले 48 घंटे पश्चिमी मध्य प्रदेश में ‘वार्म नाइट’ (गर्म रातें) की स्थिति रहेगी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया की प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में तीव्र लू हीट वेव चलने के आसार है। इस गर्मी से इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर सहित 16 से अधिक जिलों में पारा सामान्य से 4-5 डिग्री से अधिक रहेगा।

छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड गर्मी

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और रायपुर में तापमान 41°C-43°C के बीच बना हुआ है। जिसमें मौसम विभाग के वैज्ञानिक से बात करते हुए बताया की मध्य छत्तीसगढ़ के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज हवाओं के कारण अगले 2-3 दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। तेज गर्मी से रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, और अंबिकापुर संभाग के जिलों में सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। रात के तापमान में भी 1.5 से 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

बचाव और रोकथाम के उपाय

भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए IMD और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विशेष उपाए बताये है। प्यास न लगने पर भी नियमित रूप से पानी पीते रहें। ओआरएस, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी का ज्यादा सेवन करें। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो, तो अपने सर पर छाता या टोपी का उपयोग करें।

हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। आँखों की सुरक्षा के लिए धूप का चश्मा लगाएं। डॉ. के मुताबिक हल्का भोजन का सेवन करे जिसमें खीरा, तरबूज और खरबूजा जैसे पानी से भरपूर फलों को डाइट में शामिल करें।

  • Heat-wave-mega-alert-Temperature-crosses-45°C-in-MP-Delhi-and-Chhattisgarh
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना