रतलाम: शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे ऑपरेटर ने युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

रतलाम/आशीष शर्मा: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की ताल तहसील मे पुरानी कचहरी के भोई मोहल्ले मे शादि समारोह में एक गंभीर चाकूबाजी की घटना मामला सामने आया हैं, जिसमें डी जे आपरेटर द्वारा अपशब्द कहने का विरोध करने पर युवक द्वारा चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक की मौत और अन्य 2 घायल हो गए।

घटना ताल तहसील मे पुरानी कचहरी के भोई मोहल्ले मे शादि समारोह में हुई जिसमें एक परिवार मे तीन बारातें आई हुई थी। जिसमे मंदसौर के डी जे के आपरेटर द्वारा वहीं मोहल्ले मे डीजे के माईक पर अपशब्द कहे जा रहे थे, जिसमे इस बात का विरोध स्थानिय व्यक्तियों एवं अन्य बारातीयों द्वारा किया गया जिस मामले में आपरेटर ने ताल के युवक के साथ जबरन विवाद कर युवक पर चाकु से हमला कर दिया।

इस हमले में घायल युवक को रतलाम अस्पताल ले जाते समय ही रात मे मौत हो गई, वहीं अन्य दो स्थानिय युवकों के साथ अन्य अज्ञात बारातीयों ने मारपीट की जिसमे पुलिस ने मामलें मे अभी तक दो युवकों को राउंड अप कर लीया है। वहीं जहां पर तीन बाराते आई थी, वहां शादि का आयोजन संपन्न नहीं हो पाया।पुलिस द्वारा एहतीयातन सतर्कता रखते हुवे पुरी स्थिती पर नजर रखे हुवे है। फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है। अभी मृत्तक का शव परिक्षण कराया जाना है।

इस घटना को लेकर मृत्तक युवक के परिजनों एवं समाजजनों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। इस घटना ने सभी को विचार में डाल दिया है कि एक मामूली सी बात को लेकर किसी नव युवक पर चाकु से हमला कर उसकी जान लेना कहां तक जायज है। आमजन ने भी इस घटना पर काफी दुःख व्यक्त किया है।

ताल थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने जानकारी देते हुवे बताया कि 19 अप्रेल 2026 को ताल के भोई मोहल्ला पुरानी कचहरी के निचे ताल में शंकरलाल भोई के यहां तीन बारातें प्रतापगढ के पास बसाड,हाटपिपलीया के समीप उनी एवं बडनगर के समीप रूनिजा गावं से अलग अलग तीन बारातें आई थी। जिसमे शबगस के बाद मे बारातें जब दुल्हन के यहां रात को पहुंची तो बसाड प्रतापगढ की बारात का मंदसौर का डीजे आपरेटर साउंड सीस्टम से अपशब्द कह रहा था,

जिसका विरोध अन्य बारातीयों एवं आसपास के स्थानियों द्वारा किया गया। तो स्थानिय युवक दिलीप पिता प्रकाश माली उम्र 22 वर्ष निवासी ताल के साथ डी जे के आपरेटर माखन निवासी मंदसौर के द्वारा दिलीप माली के साथ विवाद कर उसे चाकु मार दिया, व विनोद भोई एवं समरथ भोई निवासी ताल के साथ अन्य अज्ञात बारातीयों ने मारपीट की सुचना मिलते ही तत्तकाल पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर डीजे जप्ति मे लेते हुवे घायलों को प्राथमिक उपचार कराया गया । वहीं दिलीप का उपचार कराने रतलाम जाते समय रात को ही बीच रास्ते में मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मामले मे मर्ग कायम कर दो आरोपियेां को अब तक राउंड अप किया जा चुका है एवं मामले मे विवेचना जारी है।

  • Ratlam-Wedding-celebrations-tur-to-mourning-as-DJ-operator-stabs-young-man-to-death
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया