रायसेन/नगर बाड़ी में 37 जोड़ों का सामूहिक निकाह, इज्तेमाई शादी कार्यक्रम धार्मिक माहौल में संपन्न

नगर बाड़ी/रायसेन: ऑल इंडिया मंसूरी समाज संगठन के तत्वाधान में दरगाह ग्राउंड पर मुस्लिम समाज का छठवां इज्तेमाई शादी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुल 37 जोड़ों ने निकाह कुबूल कर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम का आयोजन मुफ्ती रहीम उल्ला खान की सरपरस्ती में किया गया।

आयोजनकर्ता सलीम मंसूरी ने बताया कि इस प्रकार के इज्तेमाई निकाह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किए जाते हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शादी कम खर्च में संपन्न हो सके। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरान से हुई, जिसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया।

ये भी पढ़े – रायसेन: अग्नि दुर्घटना पीड़ित परिवार को प्रशासन की राहत; प्रशासन द्वारा 4 लाख की सहायता

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एहसान मंसूरी, हाजी अज़ीज़ मंसूरी और अब्बास हफीज मौजूद रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में विधायक देवेंद्र पटेल, विधायक आतिफ अकील, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ताओं ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की और आपसी समझ, सहयोग और प्रेम को सफल दांपत्य जीवन का आधार बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और आयोजन शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ये भी पढ़े –  रायसेन में भूकंप जागरूकता कार्यशाला, छात्रों को दिया गया प्रशिक्षण

  • raisen-nagar-badi-37-couples-mass-nikah-ijtemai-shadi-mansoori-samaj-event
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना