दमोह कलेक्टर का बड़ा फैसला, गौशाला संचालन में पारदर्शिता पर जोर

दमोह: कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव ने रविवार सुबह विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जहां बेहतर संचालन करने वाली गौशालाओं की सराहना की, वहीं लापरवाही मिलने पर संबंधित संस्थाओं को बदलने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मारुताल क्षेत्र स्थित वैष्णवी निःस्वार्थ गौसेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। उन्होंने समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए अन्य संस्थाओं को भी इससे सीख लेने की बात कही। इसके साथ ही आसपास की अन्य गौशालाओं का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर गौशालाएं बंद पाई गईं, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौशालाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी गौशालाओं में गौवंश के लिए पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल, छाया और उपचार की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही संचालन व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया गया।

ये भी पढ़े – जबेरा में आध्यात्मिक माहौल, भव्य शोभायात्रा ने मोह लिया सभी का मन

  • damoh-gaushala-inspection-irregularities-collector-strict-orders
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    खजुराहो एयरपोर्ट बना देश का नंबर-1, लेकिन न उड़ानें और न यात्री; AAI के सर्वे पर उठे सवाल

    भोपाल/छतरपुर। मध्य प्रदेश का खजुराहो एयरपोर्ट एक बार फिर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा