डबरा में जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, एक आरोपी फरार; मौके से ₹46 हजार और ताश की गड्डी जब्त

डबरा: तहसील परिसर में पुलिस ने जुआ खेलते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आधार कार्ड सेंटर के पास गुमटियों के बीच की गई, जहां कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर फोर्स की मदद से घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। हालांकि एक आरोपी नरेंद्र शास्त्री मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पकड़े गए आरोपियों में लाखन सिंह, भीकम कुशवाह, पहाड़ सिंह, मनोज शर्मा, मनीष पाल और सत्यपाल शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से कुल ₹46,000 नकद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी जब्त की है।पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि अवकाश का दिन होने के कारण तहसील परिसर में भीड़ नहीं थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी जुआ खेल रहे थे।

यह पूरी कार्रवाई आईपीएस मनोज कुमार के नेतृत्व में डबरा देहात और सिटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई है। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े – डबरा में बेटियों का कन्यादान: इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में 16 जोड़ों का विधि-विधान से निशुल्क विवाह

  • dabra-tehsil-gambling-case-6-arrested-46000-cash-seized-police-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना