सिंगरौली: जनगणना 2027 का दूसरा चरण पूरा, 144 सर्वेक्षक को मिले नियुक्ति पत्र

सिंगरौली/अवनीश शर्मा: सिंगरौली जिले में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण के पूर्ण होने के बाद फील्ड कार्य हेतु चयनित 144 सर्वेक्षक एवं पर्यवेक्षकों को उनके आईडी कार्ड एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस प्रशिक्षण के दौरान ‘स्व-गणना’ की प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए सभी कर्मियों से इसका व्यवहारिक अभ्यास कराया गया।

इन प्रतिभागियों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्वयं की जानकारी दर्ज कर प्रक्रिया को समझा, जिससे वे क्षेत्र में नागरिकों को स्व-गणना के प्रति प्रेरित कर सकें तथा तकनीकी उपयोग में दक्ष बन सकें।

इस अवसर पर भोपाल से आए जिला जनगणना अधिकारी हुसैन अली ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिसमें सर्वेक्षक की सटीक एवं जिम्मेदार भूमिका अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन में सिंगरोली नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह के साथ जोन-3 जनगणना अधिकारी एच.एम. श्रीवास्तव, जोन-2 जनगणना अधिकारी श्री विष्णु पाल सिंह एवं जोन-1 चार्ज जनगणना अधिकारी प्रवीण गोस्वामी का विशेष योगदान रहा।

इस प्रशिक्षण में अधिकारियों द्वारा डिजिटल टूल्स, मोबाइल एप एवं फील्ड कार्य से संबंधित व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण की प्रमुख उपलब्धियों में सभी 144 कर्मचारी का सफल प्रशिक्षण, नियुक्ति पत्र वितरण, शत-प्रतिशत स्व-गणना अभ्यास तथा डिजिटल गणना की प्रक्रिया में दक्षता विकसित करना शामिल रहा। इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने इस महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने का संकल्प लिया।

  • Singrauli-Second-phase-of-Census-2027-completed-144-surveyors-received-appointment-letters
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

आगे पढ़ें
‘है जवानी तो इश्क होना है’ पर बंटी राय, किसी ने कहा मनोरंजक तो किसी ने बताया फीकी कॉमेडी

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क़…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे