ग्वालियर साइबर पुलिस का एक्शन: करोड़ों की ठगी करने वाले दो ‘खाता एजेंट’ गिरफ्तार

ग्वालियर/शाहनवाज़ खान:  में ऑनलाइन सट्टे की लत और रातों-रात अमीर बनने की चाहत युवाओं को साइबर ठगों का मोहरा बना रही है। ग्वालियर की स्टेट साइबर पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के दो एजेंटों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी ठगों को म्यूल अकाउंट यानी किराए के बैंक खाते मुहैया कराते था। ग्वालियर साइबर क्राइम पुलिस ने एक आरोपी को बरेली और दूसरे को नेपाल बॉर्डर स्थित खटीमा से धर हिरासत में लिया है। हैरानी की बात यह है कि दोनों आरोपी सेवानिवृत्त फौजी और वायुसेना कर्मी के इकलौते बेटे हैं जो अब सलाखों के पीछे अपने गुनाहों का हिसाब दे रहे हैं।

ग्वालियर साइबर क्राइम पुलिस के मुताबिक पहला आरोपी पुलकित जिसकी उम्र 34 साल है, जो बरेली के इज्जत नगर का रहने वाला है। वह वायुसेना के रिटायर्ड कर्मी का बेटा है और खुद नशे व ऑनलाइन सट्टे का आदी है। हनुमान नगर निवासी ठेकेदार संजय सिंह चौहान से हुई 90 लाख रुपये की ठगी में पुलकित की अहम भूमिका सामने आई है। ठगों ने संजय से जो रकम वसूली, उसकी पहली लेयर के 4 लाख 50 हजार रुपये सीधे पुलकित के खाते में ट्रांसफर हुए थे।

दूसरा आरोपी 21 साल का धीरज है, जिसे नेपाल बॉर्डर से सटे खटीमा से पकड़ा गया है। धीरज भी एक रिटायर्ड फौजी का इकलौता बेटा है। डीडी नगर निवासी मुकेश गुप्ता से 75 लाख रुपये की ठगी के मामले में धीरज के बैंक खाते का इस्तेमाल हुआ था। पूछताछ में धीरज ने बताया कि उसके दोस्त वैभव ने हाथ खर्च दिलाने का लालच देकर उसका खाता खुलवाया और एटीएम-चेकबुक अपने पास रख ली। धीरज के खाते में ठगी के 3 लाख 68 हजार रुपये आए थे, जिसमें से पुलिस ने 3 लाख 50 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों ने कबूला कि वे प्रति खाता 5 से 10 हजार रुपये कमीशन लेते थे। कुछ मामलों में ट्रांजेक्शन का 2 से 3 प्रतिशत हिस्सा भी मिलता था।

ग्वालियर में साइबर पुलिस के सीएसपी मनीष यादव ने बताया की ठग सोशल मीडिया पर फर्जी शेयर ट्रेडिंग ग्रुप बनाकर लोगों को जोड़ते हैं। पहले छोटे मुनाफे दिखाकर भरोसा जीतते हैं, फिर बड़ी रकम निवेश कराकर गायब हो जाते हैं। रकम म्यूल खातों में घुमाकर क्रिप्टो या विदेशी खातों में भेज दी जाती है। ग्वालियर में पिछले तीन महीने में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल म्यूल खाते मुहैया कराने वाले दो एजेंटों को पकड़े जाने के बाद पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े कई और नाम सामने आए हैं। टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द इस रैकेट के मुख्य सरगना भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट- शाहनवाज़ खान

  • Gwalior-Cyber-​​Police-action-Two-EX-ARMY-men-son-account-agents-arrested-for-duping-crores-of-rupees
Brandwaani Desk

Brandwaani Desk

10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

एसपी ऑफिस में जनसुनवाई; पुलिस अधीक्षक ने आवेदकों से किया सीधा संवाद, दिए कड़े निर्देश

सिंगरौली/अवनीश शर्मा: सिंगरौली जिले में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री…

आगे पढ़ें
सिंगरौली: जनगणना 2027 का दूसरा चरण पूरा, 144 सर्वेक्षक को मिले नियुक्ति पत्र

सिंगरौली/अवनीश शर्मा: सिंगरौली जिले में जनगणना 2027 के द्वितीय…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MPJAP महाघोटाला: 100 करोड़ के भ्रष्टाचार और अपात्र नियुक्ति के घेरे में डॉ. धीरेंद्र पांडेय, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को बाँटी रेवड़ियाँ

MPJAP महाघोटाला: 100 करोड़ के भ्रष्टाचार और अपात्र नियुक्ति के घेरे में डॉ. धीरेंद्र पांडेय, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को बाँटी रेवड़ियाँ

ACS मैडम नाराज: सीनियर IPS के कारण सुप्रीम कोर्ट की फटकार

ACS मैडम नाराज: सीनियर IPS के कारण सुप्रीम कोर्ट की फटकार

भाजपा के प्रति विद्रोह या विकास के रोड़े? अमरपाटन के पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के ‘धरना पॉलिटिक्स’ से डरी मोहन सरकार!

भाजपा के प्रति विद्रोह या विकास के रोड़े? अमरपाटन के पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के ‘धरना पॉलिटिक्स’ से डरी मोहन सरकार!

गुरुग्राम से नोएडा सिर्फ 15 मिनट में: भारत में Air Taxi सेवा की बड़ी तैयारी

गुरुग्राम से नोएडा सिर्फ 15 मिनट में: भारत में Air Taxi सेवा की बड़ी तैयारी

सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’