जंगल से गांव तक पहुंचा खतरा- अनूपपुर में हाथियों का मूवमेंट तेज

अनूपपुर: जिले में इन दिनों जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। छत्तीसगढ़ के कटघोड़ा क्षेत्र से आया एक और हाथी मंगलवार को जिले में प्रवेश कर तीन अन्य हाथियों के समूह में शामिल हो गया, जिससे अब कुल चार हाथी जैतहरी क्षेत्र के धनगवां बीट के जंगल में विचरण कर रहे हैं।

इसके अलावा एक दंतैल हाथी पिछले करीब 14 दिनों से जिला मुख्यालय के पास खांड़ा क्षेत्र के जंगल में लगातार घूम रहा है। हाथियों की बढ़ती संख्या और उनकी गतिविधियों से आसपास के गांवों में डर और असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है।

ये भी पढ़े – अनूपपुर: आउटसोर्स कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन, नियमितीकरण और बीमा की मांग

हाथियों के समूह ने कई गांवों में घरों और फसलों को नुकसान पहुंचाया है। चोई और आसपास के क्षेत्रों में कच्चे मकानों में तोड़फोड़ कर अनाज खा लिया गया, वहीं खेतों में लगी फसलें भी बर्बाद कर दी गईं। खांड़ा क्षेत्र में भी एक हाथी द्वारा घरों और बाड़ियों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आई हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में हाथियों के हमले से दो लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन अब तक परिजनों को मुआवजा नहीं मिला। साथ ही खेतों और मकानों के नुकसान का भी सर्वे और राहत राशि नहीं दी गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि हाथियों से प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए, पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए और हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर वापस भेजने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

ये भी पढ़े – अनूपपुर में गूंजा “जय परशुराम”! भव्य आयोजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

  • anuppur-elephant-terror-five-elephants-villagers-panic
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना