दमोह में कलेक्टर की सख्ती, जनसुनवाई में खुद पहुंचे प्रताप नारायण यादव

दमोह: नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने मंगलवार को पदभार संभालने के बाद पहली बार कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में स्वयं उपस्थित होकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें सबसे अधिक मामले नगरी निकाय से जुड़े हुए थे। कलेक्टर ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने वार्डों में कैंप लगाकर छोटी-छोटी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान करें, ताकि लोगों को जिला मुख्यालय तक न आना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि अब हर जनसुनवाई में सभी विभागों के जिला प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। अधीनस्थ अधिकारियों को भेजने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि इससे समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पाता।

ये भी पढ़े – दमोह/बनवार में प्रतिबंध के बावजूद जल रही नरवाई, नियमों की उड़ रही धज्जियां

सभी एसडीएम को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने अनुविभागों में कैंप आयोजित कर स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याएं सुनें और उनका निराकरण करें, जिससे आमजन का समय और खर्च दोनों बच सके। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदकों के सामने ही बुलाकर मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए।

इसी दौरान पुराना बाजार निवासी कल्लू कोरी व्हीलचेयर पर जनसुनवाई में पहुंचे और अपनी गंभीर बीमारी की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित कर एंबुलेंस बुलवाई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाला हर व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर आता है और छोटा सा समाधान भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंचायत, तहसील और अनुविभाग स्तर की समस्याएं वहीं सुलझाई जानी चाहिए और अनावश्यक रूप से लोगों को जिला मुख्यालय नहीं आना चाहिए।

ये भी पढ़े – दमोह में बिजली विभाग की सख्ती- ई-रिक्शा समेत कई वाहन पकड़े, चार्जर जब्त

  • damoh-collector-pratap-narayan-yadav-jansunwai-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना