सागर: ऑटो में छूटी PFT मशीन, पुलिस ने तेजी से किया रिकवर

सागर:  पुलिस ने एक बार फिर ‘देशभक्ति-जनसेवा’ के अपने संकल्प को साकार करते हुए एक युवक की आजीविका बचाने का काम किया है। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए ऑटो में छूटी करीब 3 लाख रुपये मूल्य की PFT (पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट) मशीन को मात्र 6 घंटे के भीतर बरामद कर उसके असली मालिक तक पहुंचा दिया।

क्या है मामला 

पंकज दुबे जो सिप्ला कंपनी में ‘ब्रीथ फ्री एजुकेटर’ के रूप में कार्यरत हैं, सुबह करीब 11 बजे घबराई हुई स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे मकरोनिया से ऑटो लेकर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, लेकिन बस स्टैंड पर उतरते समय जल्दबाजी में उनका बैग ऑटो में ही छूट गया।

पंकज दुबे ने बताया कि बैग में रखी PFT मशीन की कीमत लगभग 2.80 से 3 लाख रुपये है, जबकि उनकी मासिक आय करीब 15 हजार रुपये है। ऐसे में मशीन का खोना उनके लिए बड़ा आर्थिक संकट बन गया था। यह मशीन ही उनके रोजगार का एकमात्र साधन थी, जिसके खो जाने से वे बेहद भावुक हो गए।

ये भी पढ़े – डिलीवरी से पहले मौत; बीएमसी सागर में प्रसूता की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप

पुलिस विभाग द्वारा तुरंत कार्रवाई 

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कंट्रोल रूम प्रभारी आर.के.एस. चौहान और उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक और आरक्षक योगेश ने बस स्टैंड से मकरोनिया मार्ग तक लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध ऑटो की पहचान की।इसके बाद पुलिस ने ऑटो के हुलिए और फुटेज को शहर के सभी थानों, फिक्स पिकेट्स और सोशल मीडिया ग्रुप्स में साझा कर दिया। पुलिस की इस मुस्तैदी और सूचना तंत्र के दबाव में ऑटो चालक सतर्क हो गया और अंततः उसे थाना गोपालगंज बुलाया गया।

पुलिस द्वारा 6 घंटे की लगातार सर्चिंग के बाद बैग बरामद कर लिया गया। पुलिस की मौजूदगी में बैग की जांच की गई, जिसमें रखी कीमती मशीन पूरी तरह सुरक्षित और सही हालत में मिली। मशीन वापस मिलने पर पंकज दुबे के चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी और उन्होंने सागर पुलिस व कंट्रोल रूम टीम का आभार जताया।

इस पूरी कार्रवाई में कंट्रोल रूम प्रभारी आर.के.एस. चौहान, महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक, आरक्षक योगेश सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता ने न केवल एक व्यक्ति की आजीविका बचाई, बल्कि आम जनता के बीच भरोसे को भी मजबूत किया।

ये भी पढ़े – सागर में ब्राह्मण सम्मेलन के मंच से भार्गव का बड़ा बयान, राजनीतिक हलकों में तेज हुई बहस

  • sagar-police-recovered-pft-machine-in-6-hours
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना