मानपुर में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, ठेकेदार पर उठे सवाल

मानपुर| क्षेत्र से अवैध शराब के कारोबार को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। मानपुर शराब दुकान ठेकेदार क्षेत्र में बेंचवा रहा अवैध शराब, इस आरोप ने पूरे जिले में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आबकारी विभाग द्वारा हाल ही में की गई कार्रवाई में कई गांवों में अवैध शराब जब्त की गई, लेकिन इस शराब के स्रोत को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

गांव-गांव तक कैसे पहुंची शराब?

मानपुर क्षेत्र में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि गांवों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। कार्रवाई के दौरान भरौली ढाबा, देवगवां, मुगवानी, कठार और बिजौरी जैसे क्षेत्रों में छापेमारी की गई, जहां से बड़ी मात्रा में शराब जब्त हुई। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब्त की गई शराब किस दुकान से आई और गांवों तक कैसे पहुंची इस पर जिम्मेदार अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

कार्रवाई हुई, लेकिन सवाल बरकरार

आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा कार्रवाई करते हुए कई लोगों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। लेकिन कार्रवाई के बाद भी यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह शराब अधिकृत दुकान से कैसे बाहर आई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर स्रोत का खुलासा नहीं किया गया, तो यह कार्रवाई अधूरी मानी जाएगी।

ठेकेदार और अधिकारियों की भूमिका पर सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि यह अवैध नेटवर्क बिना किसी संरक्षण के संभव नहीं है। आरोप है कि ठेकेदार के गुर्गों द्वारा गांव-गांव में शराब पहुंचाई जा रही है और इस पूरे नेटवर्क में मिलीभगत की आशंका है। पहले भी जब इस मुद्दे की शिकायत की गई थी, तब इसे निराधार बताया गया था, लेकिन अब कार्रवाई के बाद वही आरोप सही साबित होते नजर आ रहे हैं।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई के साथ-साथ अवैध ठिकानों को पूरी तरह समाप्त किया जाना चाहिए। लोगों की उम्मीद है कि कलेक्टर राखी सहाय और पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराएंगे।
मानपुर का यह मामला सिर्फ अवैध शराब बिक्री का नहीं, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही की परीक्षा भी है।

ब्यूरो रिपोर्ट: राकेश दर्दवंशी

यह भी पढ़े: छतरपुर में कुएं से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

  • manpur-illegal-liquor-case
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप