सागर में युवक की संदिग्ध मौत, जेब से मिले नोट ने बढ़ाया रहस्य

सागर: मोतीनगर थाना क्षेत्र के इतवारी टोरी इलाके में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुणाल कोरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा, जहां कुणाल अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच के दौरान मृतक की जेब से एक कागज का नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसकी पत्नी और ससुर का नाम लिखा बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। मोतीनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

ये भी पढ़े – सागर: अतिक्रमण हटाने के विवाद में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, 5 लोग घायल

  • sagar-motinagar-youth-death-mystery-note-found-kunal-kori
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना