सागर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, सोते समय पति ने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी फरार

सागर: रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोमा खजूरा में घरेलू विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान 28 वर्षीय देवकी गौंड के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति मोहन गौंड घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात देवकी घर में खाना खाने के बाद सो रही थी। इसी दौरान देर रात उसका पति मोहन गौंड वहां पहुंचा। दोनों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था, जो इस हद तक बढ़ गया कि आरोपी ने आपा खो दिया और घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बहने के कारण देवकी की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़े – सागर में युवक की संदिग्ध मौत, जेब से मिले नोट ने बढ़ाया रहस्य

घटना के समय दंपति के दो मासूम बच्चे एक 4 वर्षीय बेटा और 2 वर्षीय बेटी—घर में ही सो रहे थे। इस हृदयविदारक घटना के बाद बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया, जबकि पिता फरार है। मृतका का मायका दमोह जिले के पोड़ी फतेहपुर में बताया जा रहा है। हत्या की सूचना मिलने पर बलेह चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को रहली स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम किया गया, जहां डॉक्टरों ने गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे घाव को मौत का कारण बताया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते यह घटना हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़े – सागर: अतिक्रमण हटाने के विवाद में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, 5 लोग घायल

  • sagar-rehli-husband-killed-wife-axe-murder-devki-gond
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना