ग्वालियर:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर किसान की फसल में लगाई आग, तीन बीघा चना जलकर खाक

ग्वालियर: बिजौली थाना क्षेत्र के पारसेन गांव में दबंगों द्वारा एक किसान की खड़ी फसल में आग लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के लिए रुपए नहीं देने पर विवाद के बाद आरोपियों ने तीन बीघा चने की फसल जला दी। पीड़ित किसान सूरजभान सिंह गुर्जर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजानों ने बताया कि सूरजभान सिंह देर रात घर के पास स्थित गुमटी पर बीड़ी लेने गए थे, जहां पहले से मौजूद रघुराज सिंह गुर्जर और उसके भाई मोहन सिंह गुर्जर ने उनसे शराब पीने के लिए रुपए मांगे। रुपए देने से मना करने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और आरोपियों ने मारपीट भी की। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन आरोपियों ने जाते-जाते किसान को धमकी दी।

रात में दोनों आरोपी किसान के खेत पर पहुंचे और वहां रखी चने की फसल में आग लगा दी। खेत के पास सो रहे किसान ने आग की लपटें देखीं और मौके पर पहुंचकर आरोपियों को भागते हुए देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी फसल जल चुकी थी।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में 8 माह के मासूम की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, हंगामा

  • gwalior-bijoli-farmer-crop-burned-over-money-dispute
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

    डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

    आगे पढ़ें
    छतरपुर: लग्जरी गाड़ियों से गांव-गांव पहुंच रही शराब, आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    छतरपुर/अमित अवस्थी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे