
ग्वालियर: शहर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 8 महीने के बच्चे की मौत होने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया. परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाएब्रांणवाणी को मिली जानकारी के अनुसार जलालपुर निवासी प्रशांत कुशवाह अपने बेटे तानुष को उल्टी की शिकायत पर जनकगंज थाना क्षेत्र के जीवाजीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
परिजनों का आरोप है कि भर्ती के बाद बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन डॉक्टरों ने समय पर उचित ध्यान नहीं दिया। गुरुवार रात बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हंगामे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। बाद में परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े – महिला आरक्षण को लेकर ग्वालियर में घमासान, कांग्रेस ने BJP की नीयत पर उठाए सवाल
- gwalior-child-death-private-hospital-negligence-ankur-hospital-case









