जबलपुर केंद्रीय जेल में स्वास्थ्य और विधिक शिविर, 265 बंदियों का परीक्षण

जबलपुर। केंद्रीय जेल जबलपुर में शनिवार को वृहद स्वास्थ्य एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सौजन्य से आयोजित हुआ, जिसमें बंदियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम का आयोजन माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा के मार्गदर्शन में वर्चुअल माध्यम से किया गया, जबकि विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल ने बंदियों को विधिक सहायता, उनके अधिकारों, मामलों के शीघ्र निपटान और रियायतों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र बंदियों को नियमानुसार राहत का लाभ दिया जाए।

शिविर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने हिस्सा लिया। विभिन्न विभागों के चिकित्सकों जैसे जनरल मेडिसिन, सर्जरी, त्वचा रोग, स्त्री रोग, ईएनटी, दंत, न्यूरोलॉजी, मनोरोग और अस्थि रोग ने 265 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यकतानुसार दवाइयां भी वितरित की गईं।

इस पहल को बंदियों के स्वास्थ्य और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट: विवेक तिवारी

यह भी पढ़े: दमोह में आईजी मिथिलेश शुक्ला की अपराध समीक्षा बैठक

  • jabalpur-jail-swasthya-vidhik-shivir
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना