केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कोलारस को दी विकास कार्यों की सौगात; ₹2500 करोड़ का रक्षा संयंत्र बनेगा

शिवपुरी: दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस में विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने करीब ₹2500 करोड़ की लागत से रक्षा संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की, जिससे क्षेत्र में लगभग 2000 रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना जताई गई है। सिंधिया ने कहा कि कृषि प्रधान क्षेत्र अब रक्षा शक्ति के केंद्र के रूप में भी उभरेगा।

कोलारस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने 79 वर्ष पुरानी बस स्टैंड की मांग को पूरा करते हुए नवीन बस स्टैंड परिसर एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ किया। साथ ही जनपद पंचायत के नवीन भवन की भूमि पूजन पट्टिका का अनावरण भी किया।

ये भी पढ़े – ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत; सिंधिया बोले- “विकसित भारत 2047 की ओर बढ़ रहा देश”

इसके अलावा उन्होंने कई अन्य विकास कार्यों का शुभारंभ एवं भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में तेज धूप के बावजूद हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

सिंधिया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और आने वाले समय में कोलारस क्षेत्र औद्योगिक एवं आर्थिक रूप से नई पहचान बनाएगा।

ये भी पढ़े – शिवपुरी थार कांड: विधायक प्रीतम लोधी पर गिरी गाज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 3 दिन में मांगा जवाब

  • kolaras-shivpuri-madhya-pradesh-india/scindia-announces-rs2500-crore-defense-plant
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना