दमोह में बड़ा सड़क हादसा: लग्न समारोह से लौट रही पिकअप पलटी, 12 घायल एक की हालत गंभीर

दमोह: तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी अंतर्गत मनका गांव के पास शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लग्नउत्सव समारोह से लौट रहे परिवार की पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हादसे में घायल धर्मू पिता मुन्ना अहिरवार (35) निवासी मनका की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हादसे में घायल अशोक अहिरवार ने बताया कि पिकअप वाहन में करीब 15 लोग सवार थे और सभी लोग सागर जिले के बंडा क्षेत्र से लग्नउत्सव समारोह में शामिल होकर अपने गांव मनका लौट रहे थे। गांव के पास मोड़ पर पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में अशोक अहिरवार, गोकूल, संजय, चंद्रभान, तुलसी, सौरभ, केरन, पिंटू पिता भजनलाल, टुटेली और राजू सहित अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

ये भी पढ़े – दमोह में आईजी मिथिलेश शुक्ला की अपराध समीक्षा बैठक

  • damoh-madhya-pradesh-india/12-injured-in-pickup-vehicle-overturn-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप