डबरा पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 4 चोरी के वाहन बरामद

डबरा: ग्वालियर जिले के डबरा में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं के बीच सिटी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के चार वाहन बरामद किए हैं, जिनमें दो मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा शामिल हैं।

ये भी पढ़े – डबरा नगर पालिका में अवैध कब्जे, CMO के रवैये पर उठे सवाल

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी. जिसके आधार पर सिंध पुल के पास दबिश देकर आरोपी नरेन्द्र सिंह यादव को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने चार वाहन चोरी की घटनाएं स्वीकार कीं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल क्षेत्र से दो बाइक और एक स्कूटी बरामद की, जबकि एक एक्टिवा पहले ही जब्त की जा चुकी थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय शर्मा, उपनिरीक्षक राजकुमार सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। एसडीओपी सौरभ कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

ये भी पढ़े – डबरा के पिछोर में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, 22 वर्षीय पड़ोसी युवक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

  • dabra-police-arrested-vehicle-thief-four-stolen-vehicles-recovered
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    खजुराहो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर अवैध शराब व स्विफ्ट डिजायर कार जब्त, तस्कर फरार

    छतरपुर: जिले के थाना खजुराहो पुलिस ने नशा मुक्ति…

    आगे पढ़ें
    NSA अजीत डोवाल UAE दौरा: राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा

    अबू धाबी/यूएई: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार NSA अजीत…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

    आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

    आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

    डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर

    डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर

    मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का राज: मोहन यादव सरकार ने अधिकारियों को खुली छूट दी?

    मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का राज: मोहन यादव सरकार ने अधिकारियों को खुली छूट दी?

    10 साल की ‘नई भारत’ गप्पें: कर्ज, काला धन, और धराशायी अर्थव्यवस्था – बीजेपी के झूठे आंकड़ों का भांडाफोड़

    10 साल की ‘नई भारत’ गप्पें: कर्ज, काला धन, और धराशायी अर्थव्यवस्था – बीजेपी के झूठे आंकड़ों का भांडाफोड़