जबलपुर के गौरीघाट में धर्मांतरण की शिकायत पर हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर: गौरीघाट थाना क्षेत्र में कथित धर्मांतरण की शिकायत सामने आने के बाद रविवार को हंगामे की स्थिति बन गई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में एक घर में लोगों को एकत्रित कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी।समरसता यात्रा के दौरान दुर्गा नगर क्षेत्र में संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि कुछ लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

आरोप है कि एक घर में कई लोगों को बैठाकर धार्मिक साहित्य के माध्यम से प्रभावित किया जा रहा था। सूचना पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, जहां विवाद की स्थिति बन गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर माहौल शांत कराया। पुलिस ने मौके पर मौजूद कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से कुछ संदिग्ध तथ्य सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पूर्व में कितने लोगों का कथित धर्म परिवर्तन कराया गया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

ये भी पढ़े – जबलपुर के पाटन में सूने मकान से लाखों की चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर 

  • jabalpur-gaurighat-conversion-complaint-vhp-bajrang-dal-police-investigation
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रतलाम में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, ऑनलाइन टास्क के नाम पर 1.24 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    रतलाम:  पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

    ‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

    आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

    आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

    डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर

    डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर

    मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का राज: मोहन यादव सरकार ने अधिकारियों को खुली छूट दी?

    मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का राज: मोहन यादव सरकार ने अधिकारियों को खुली छूट दी?