उमरिया में अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त, एसडीएम मानपुर की कार्रवाई

उमरिया। जिले में अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मानपुर एसडीएम हरनीत कौर कलसी के नेतृत्व में ग्राम रक्शा में एक बंद दुकान पर छापामार कार्रवाई कर 100 लीटर से अधिक पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन को सूचना मिली थी कि नत्थू लाल जायसवाल के मकान में अवैध रूप से पेट्रोल और डीजल का भंडारण कर चोरी-छिपे बिक्री की जा रही है। जांच के दौरान यह पाया गया कि उनके पुत्र अंकुश जायसवाल द्वारा बंद दुकान के अंदर से गैरकानूनी तरीके से पेट्रोल बेचा जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान मौके से 25-25 लीटर की डीजल से भरी तीन केन, 60 लीटर की एक केन, 30 लीटर की एक केन, दो कुप्पी पेट्रोल और तीन खाली केन जब्त की गईं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि डीजल ट्रैक्टर उपयोग के लिए लाया जाता है, हालांकि मौके पर अवैध बिक्री की पुष्टि हुई।

पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर समस्त ईंधन जब्त कर लिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट: राकेश दर्दवंशी

यह भी पढ़े: अमहा क्षेत्र सड़क हादसा: दो भाइयों की मौत, दो घायल

  • illegal-petrol-diesel-seized-in-umaria-action-taken-by-sdm-manpur
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

आचरण निंदनीय, लेकिन जमानत नियम: सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता के दोनों आरोपी छात्रों को मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान अभद्र व्यवहार और…

आगे पढ़ें
पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू