उमरिया में चलती कार में लगी आग, चालक की सूझबूझ से दो लोगों की जान बची

उमरिया/राकेश दर्दवंशी: इंदवार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मझौली-ताला मार्ग पर चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। पनपथा के पास दौड़ रही कार देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार मानपुर से चिल्हारी की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन के अगले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा। चालक ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोका और बोनट खोला, लेकिन कुछ ही सेकंड में आग ने विकराल रूप ले लिया।

ये भी पढ़े – उमरिया में अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त, एसडीएम मानपुर की कार्रव

कार में आग लगने से कार में सवार दोनों लोग तुरंत बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। इसके बाद आग तेजी से पूरी कार में फैल गई और वाहन धू-धू कर जलने लगा।घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेज होने के कारण कोई पास नहीं जा सका। कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने सड़क सुरक्षा और वाहन जांच की जरूरत को फिर उजागर कर दिया है।

ये भी पढ़े – उमरिया में सरकारी जमीन खोदकर बन रही ईंटें, प्रशासन मौन

  • umaria-moving-car-catches-fire-indwar-majhauli-tala-road
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

आचरण निंदनीय, लेकिन जमानत नियम: सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता के दोनों आरोपी छात्रों को मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान अभद्र व्यवहार और…

आगे पढ़ें
पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू