डबरा: बारात में विवाद के बाद फायरिंग, घायल युवक के सिर में आए 14 टांके

डबरा/भरत रावत: डबरा में पिछोर थाना क्षेत्र के सरनागत रोड पर एक शादी समारोह में पांच बदमाशों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने पत्थर फेंके और गोलियां चलाईं, जिससे एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल युवक के सर में 14 टांके लगे हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाश फायरिंग और पत्थर फेंकते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम 26 अप्रैल की सुबह लगभग 4:00 बजे का है। पिछोरे के ग्राम अरुषि निवासी जयेंद्र रावत की बेटी का विवाह 25 अप्रैल को डबरा की सरनागत रोड स्थित पीतांबरा गार्डन से था। ग्वालियर से बारात आई थी उसी में यह हंगामा हुआ है।

सुबह करीब 4:00 बजे ग्राम कंचनपुर निवासी पांच युवक कालू रावत, निकेंद्र रावत, आकाश रावत, अजय रावत और संदीप रावत विवाह समारोह में शामिल हुआ। इस शादी समारोह में उनका किसी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पांचों युवक एक कमरे की तरफ गए, जहां महिलाएं बैठी थीं। लड़की पक्ष के नरोत्तम पुत्र सत्येंद्र रावत ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिस पर बात और बढ़ गई। बदमाशों ने अवैध हथियार निकालकर नरोत्तम के साथ मारपीट की और उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वो घायल हो गया। उसके सर में गंभीर चोटें आईं है।

परिवार के अन्य सदस्यों को झगड़े की जानकारी लगी तो वे बाहर घटना स्थल की तरफ दौड़े। इस पर पांचों युवकों में से कुछ ने अवैध हथियार बाहर निकाल लिए और फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने शादी पक्ष के लोगों पर ईंटें (पत्थर )बरसाए, जिससे कई लोगों को चोटें आईं। बाद में आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई।

पिछोर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल का मेडिकल कराया। घटना में गंभीर घायल हुए युवक को उसे टांके लगवाने के बाद इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया। हालांकि, घटना को 24 घंटे बीत जाने के बावजूद पिछोर पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। इस पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और पुलिस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

यह देखना होगा की ग्वालियर पुलिस इन आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर एफआईआर कब दर्ज करेगी।

  • dabra-wedding-firing-pichhore-cctv-viral-news-injured-men
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना