रीवा/त्योंथर में गौ सम्मान आह्वान अभियान, गौ माता की रक्षा-सम्मान को लेकर सौंपा ज्ञापन

त्योंथर/रीवा: राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत त्योंथर तहसील में रविवार को गौ भक्तों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर गौ माता की रक्षा और सम्मान की मांग उठाई। अभियान के अंतर्गत तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।

राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान कार्यक्रम का नेतृत्व गौ भक्त डॉ. रोहित तिवारी ने किया। इस दौरान क्षेत्र के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता कौशलेश तिवारी, डॉ. अनिल तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि साधु-संतों के आह्वान पर गांव-गांव और शहर-शहर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसके बाद तहसील स्तर पर ज्ञापन सौंपे गए। ज्ञापन में गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के लिए ठोस नीतियां बनाने की मांग की गई।

राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने गौ सेवा और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा शासन से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

ये भी पढ़े – चाकघाट हाईवे हादसों से जनता नाराज, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

  • teonthar-gau-samman-aahwan-abhiyan-memorandum-submitted-for-cow-protection-rewa-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आचरण निंदनीय, लेकिन जमानत नियम: सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता के दोनों आरोपी छात्रों को मिली जमानत

    सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान अभद्र व्यवहार और…

    आगे पढ़ें
    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू