रतलाम पुलिस का वरिष्ठ नागरिक शिकायत निवारण शिविर, 17 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

रतलाम:  पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को नवीन पुलिस कंट्रोल रूम रतलाम में वरिष्ठ नागरिक शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं।

शिविर में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार स्वयं उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी शिकायतें गंभीरता से सुनीं और मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए।

शिविर में कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी मामले और देखभाल से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। इनमें से 6 शिकायतें मारपीट से संबंधित थीं, जिन पर पुलिस ने तुरंत जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित थानों पिपलौदा, जावरा, डीडी नगर, ताल और आलोट भेजी।

ये भी पढ़े – रतलाम में 5 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, साधु बनकर छुपा था

वहीं 4 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों पर जांच शुरू कर दी गई है।एक विशेष मामले में, जब एक वृद्धजन शिविर तक पहुंचने में असमर्थ थे, तब प्रशिक्षु आईपीएस वैभव प्रिय स्वयं उनके घर पहुंचे, समस्या सुनी और परिजनों से चर्चा कर मौके पर समाधान कराया।

रतलाम पुलिस ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को सीधा और सुलभ मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें राहत मिलने के साथ समाज में सुरक्षा और सम्मान की भावना भी मजबूत हो रही है।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, निरीक्षक शंकर सिंह चौहान, निरीक्षक पार्वती गौड़, उप निरीक्षक वी.डी. जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – रतलाम में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, ऑनलाइन टास्क के नाम पर 1.24 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

  • ratlam-police-senior-citizen-grievance-camp-17-complaints-resolved-action-taken-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना