
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के पिताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी लखनऊ स्थित उनके आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति देने की कामना की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
ये भी पढ़े – दमदम में सीएम योगी आदित्यनाथ का विशाल रोड-शो, भीड़ उमड़ी; बीजेपी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
- cm-yogi-amitabh-yash-father-condolence-lucknow









